आजमगढ़ : आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

Youth India Times
By -
0

 



लेखपाल ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
आजमगढ़। जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टैनी में कृषि आवंटित भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। प्रभारी लेखपाल ने थानाध्यक्ष पवई को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर के अनुसार ग्राम टैनी, परगना माहुल, तहसील फूलपुर निवासी राम आशोक, अमर सिंह एवं नरसिंह पुत्रगण वंशू बिंद को गाटा संख्या 379 मि., रकबा 0.0720 हेक्टेयर कृषि भूमि आवंटित की गई थी। उपजिलाधिकारी के 15 जून 2026 के आदेश के अनुपालन में उक्त भूमि का सीमांकन कर 28 जून 2026 को पुलिस बल की उपस्थिति में आवंटियों को कब्जा भी दिलाया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद मलखा पुत्र राजकुमार उर्फ मिश्रालाल, कन्हैयालाल पुत्र जगलाल, मुकेश पुत्र कन्हैयालाल तथा पन्नालाल पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम टैनी ने दोबारा उक्त आवंटित भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया, जो विधि विरुद्ध है। प्रभारी लेखपाल रविकांत ने 23 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष पवई को दी गई तहरीर में आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)