आजमगढ़ : प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि

Youth India Times
By -
0



पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

आजमगढ़। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस टैंक, आजमगढ़ के प्रांगण में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ध्रुव चंद मौर्य ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए। यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प के साथ किसी लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करता है तो वह निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने शब्दों में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किए तथा उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया। उपप्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि हमें जीवन में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। डॉ. कलाम का जीवन इस बात का उदाहरण है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम में रमेश मिश्रा, मनोज कुमार शर्मा, दिलीप अस्थाना, राहुल यादव तथा जमाल सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)