यूपी में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़ के एसडीएम संजय चावला बने एडीएम प्रशासन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से सोमवार को बड़े स्तर पर 41 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (एडीएम), नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी (एसडीएम), अपर आयुक्त तथा विभिन्न विकास प्राधिकरणों एवं विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार विशेष कार्याधिकारी, अयोध्या विकास प्राधिकरण महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बिंदु लता को उपजिलाधिकारी जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर भेजा गया है। आजमगढ़ के उपजिलाधिकारी संजय चावला को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं महोबा के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुँवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को महोबा का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में तैनात महिपाल सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर, जबकि चंदौली के उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, अंबेडकरनगर के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तथा मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर महेंद्र प्रताप को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी सौजन्य कुमार विकास को उपजिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। हमीरपुर के अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) सुरेश कुमार को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है, जबकि बरेली के उपजिलाधिकारी विजय सिंह को हमीरपुर में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बागपत के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण को स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ में उपनिदेशक तथा बलिया के उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत बनाया गया है। बुलंदशहर के नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को गोंडा का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है, जबकि झांसी के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय को बुलंदशहर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मेरठ, पीलीभीत और मुरादाबाद मंडल में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पीलीभीत के नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को मेरठ का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी प्यारे लाल मौर्य को नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत बनाया गया है। मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर का अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) बनाया गया है, जबकि मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव को मुरादाबाद मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध आजमगढ़ के उपजिलाधिकारी पंकज दीक्षित को मेरठ का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मेरठ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्या प्रकाश सिंह द्वितीय को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अमरोहा की उपजिलाधिकारी सुनीता कुमारी को नगर निगम वृंदावन में अपर नगर आयुक्त, बदायूं के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन को प्रयागराज मंडल का अपर आयुक्त तथा उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव को बदायूं का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल चौहान को विंध्याचल मंडल का अपर आयुक्त, लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को बस्ती का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), एटा के उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को लखनऊ का नगर मजिस्ट्रेट तथा प्रयागराज के मुख्य राजस्व अधिकारी लालता प्रसाद शाक्य को एटा का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। नगर निगम वृंदावन के अपर नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश पाठक को मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने वाराणसी की उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को चित्रकूट, स्थानांतरणाधीन शाहजहांपुर के उपजिलाधिकारी हर्ष चावला को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी तथा कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार दीक्षित को गोरखपुर विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया है। औरैया के उपजिलाधिकारी सुशांत श्रीवास्तव को बागपत, अलीगढ़ के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को चंदौली, स्थानांतरणाधीन देवरिया के उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को मुरादाबाद, भदोही के उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गिरि को गाजीपुर, कुशीनगर के उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह को नगर निगम मुरादाबाद का सहायक नगर आयुक्त, बलरामपुर के उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह को शाहजहांपुर तथा शाहजहांपुर की उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा को जालौन का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। प्रदेश सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई तैनाती से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विकास कार्यों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था तथा राजस्व संबंधी कार्यों के बेहतर संचालन में भी मदद मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)