आज़मगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वारंटी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

 





न्यायालय के गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियान तेज, सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन तथा उपाधीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा विभिन्न मामलों में जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में गिरफ्तारियां की गईं। चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम ने चिवटही निवासी बद्री प्रसाद, उमेश सोनकर उर्फ विक्की, रमेश सोनकर, नागेन्द्र सोनकर, संगीता सोनकर तथा तारा देवी को गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक धीरेन्द्र नारायण शुक्ल ने गुजरपार निवासी सुदामी देवी को तथा उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने फखरुद्दीनपुर निवासी घमसू पुत्र मुरारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध विभिन्न मुकदमों में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी गिरफ्तारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)