आजमगढ़ ब्रेकिंग : थार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Youth India Times
By -
0





ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद वारदात, पेट और जांघ में लगी तीन गोलियां

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमीन हरखोरी उर्फ धनछूला गांव निवासी 30 वर्षीय अमरेश सिंह पुत्र अनिल सिंह को रविवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात उस समय हुई जब वह मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के करहा के पास से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि थार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करने के दौरान विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार अमरेश सिंह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में थार सवार कुछ लोगों से ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने अमरेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में अमरेश को तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो गोली पेट में और एक गोली जांघ में लगी है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमरेश को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में घटना की वजह ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)