आज़मगढ़ ब्रेकिंग : शादी समारोह में पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण

Youth India Times
By -
0





खौलते पानी में धक्का देने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम लेडुआवर में आयोजित एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के युवक को खौलते हुए गर्म पानी में धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)