आजमगढ़ : अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, डंपर सीज

Youth India Times
By -
0





बिना वैध कागजात मिट्टी परिवहन करते पकड़ा गया वाहन, खनिज नियमावली के तहत होगी कार्रवाई
रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर अवैध मिट्टी परिवहन करते हुए एक डंपर को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को ग्राम उदपुर, परगना माहुल क्षेत्र में अवैध मिट्टी परिवहन की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान डंपर वाहन संख्या यूपी 50 एफटी 9091 अवैध मिट्टी ले जाते हुए पाया गया। चालक से खनन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना फूलपुर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। वाहन स्वामी का नाम ज्ञान बहादुर यादव बताया गया है। उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में खनिज परिहार नियमावली 2021 के तहत रायल्टी और अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही थाना फूलपुर पुलिस को वाहन को अगले आदेश तक अभिरक्षा में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)