एसटीएफ और गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हाईवे से दबोचा गयाआजमगढ़। जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त को गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार तड़के करीब 1:05 बजे बिन्द्रा बाजार स्थित आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक संगठित चोर गिरोह का सदस्य है, जो आर्थिक लाभ के उद्देश्य से चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के खिलाफ थाना निजामाबाद में उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि 20/21 अगस्त 2024 की रात थाना निजामाबाद क्षेत्र के सोढरी गांव में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और ₹50 हजार नगद चोरी कर लिये गये थे। इसके अलावा फरिहा क्षेत्र में घर में घुसकर आभूषण और नगदी चोरी तथा प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर से गैस चूल्हा व सिलेंडर चोरी की घटनाओं में भी गिरोह का नाम सामने आया था। इससे पहले 18 दिसंबर 2024 को पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों रईस उर्फ लम्बू और अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था। हालांकि अब्दुल वाहिद बाद में फरार हो गया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक रेडमी मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और ₹310 नगद बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आजमगढ़ : 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
By -
Wednesday, May 27, 2026
0

Tags: