आजमगढ़ में पारिवारिक रंजिश का खूनी अंजाम, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Youth India Times
By -
0





युवक पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भेलाडाड़ गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी सुनीता मिश्रा ने आरोप लगाया है कि परिवार के ही एक युवक पवन कुमार मिश्रा द्वारा लंबे समय से विवाद और झगड़ा किया जाता रहा है। बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे किसी बात को लेकर फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि इस दौरान 80 वर्षीय रामसिंगार मिश्रा को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना में पारिवारिक रंजिश और आपसी विवाद को कारण बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)