आज़मगढ़ : लालगंज भाजपा जिला कार्यसमिति में कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0

 






प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी सूची, संगठन को मजबूत करने पर जोर
आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा 02 अप्रैल को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी इस सूची में विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष पद पर हरीश तिवारी, अभिषेक सिंह बाँबी, नीरज तिवारी, सुनील सिंह डब्बू, सन्तराम निषाद, डॉ. शैलेन्द्र यादव, राजेश सरोज और अजय कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में सीता चौहान, ठाकुर प्रसाद सिंह और आशुतोष राय उर्फ पंकज राय को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर संतोष कुमार पाण्डेय, रिया पाण्डेय, प्रमोद राजभर, राकेश चतुर्वेदी, अजित कुमार गौतम, अनुराग सिंह सनी, रविन्द्र प्रताप सिंह और शैलेष प्रजापति को शामिल किया गया है। इसके अलावा विनीत जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और रजनीश जायसवाल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दुर्गा प्रसाद चौबे को जिला कार्यालय मंत्री, धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी और रोशन लाल राजभर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया व आईटी प्रबंधन के लिए आदर्श राय, अभिषेक तिवारी, राजवीर सिंह, सूरज सिंह और संदीप अस्थाना को विभिन्न दायित्व दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी इस सूची के साथ ही पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करने का संदेश दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)