ऋषिकेश दूबे सहित तीन को सौंपी गई जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नाम की हुई घोषणा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), उत्तर प्रदेश द्वारा आजमगढ़ जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार नागेन्द्र पटेल, अवनीश मिश्रा, विभा बरनवाल, आनंद सिंह, विपिन राय, रामबचन चौहान, सुरेन्द्र राजभर और सिद्धार्थ राम सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना और ऋषिकेश दूबे को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मंत्री पद पर शोभित श्रीवास्तव, लालचंद यादव, अजय शंकर मौर्य, मनोज गिरी, आशीष गुप्ता, अंजना सिंह, अनीता पटेल और मिथिलेश पाण्डेय को स्थान मिला है। इसके अलावा अभिनव श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष और श्रेय अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबंधन के लिए विवेक निषाद को जिला मीडिया प्रभारी और जितेन्द्र राय को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन के संचालन हेतु सुजीत सिंह टीका को जिला कार्यालय मंत्री तथा आनंद सिंह राठौर और धर्मेन्द्र सिंह को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। डिजिटल और सोशल मीडिया को सशक्त बनाने के लिए विशाल श्रीवास्तव को सोशल मीडिया संयोजक, सागर प्रताप को सह संयोजक तथा अश्वनी मिश्रा को आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जितेन्द्र त्रिपाठी और राहुल प्रजापति को सह आईटी संयोजक बनाया गया है। भाजपा की इस नई कार्यसमिति से संगठन को जिले में और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






