डीएम और एसपी अनिल कुमार की मौजूदगी में मिला सम्मान, कम खर्च में इलाज कर कई मरीजों को दी नई जिंदगी
रिपोर्ट : मोहम्मद सैफ
आजमगढ़। जनपद में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. लुकमान को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की उपस्थिति में उन्हें अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. लुकमान को समाज सेवा और मरीजों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए दिया गया। विशेष रूप से उन्होंने टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) के मरीजों का अत्यंत कम खर्च में बेहतर इलाज कर उनकी देखभाल की है। उनके इस प्रयास से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी मिली है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. लुकमान जैसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा हैं। वे सेवा भाव से कार्य करते हुए गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी डॉ. लुकमान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह मानव सेवा के कार्यों में जुटे रहेंगे।






