आजमगढ़ : सर्वोदय की मंडल टॉपर छात्रा सहित मेधावियों को किया गया सम्मानित

Youth India Times
By -
0

 






सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मण्डल में हासिल किया प्रथम स्थान
टोंस रिऐलिटि के डाइरेक्टर अजय यादव व लव यादव ने टैबलेट तथा स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड का हाईस्कूल का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित हुआ। जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मण्डल में प्रथम स्थान हासिल कर आजमगढ़ जनपद तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। आज 28 अप्रैल को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंस रिऐलिटि के डाइरेक्टर अजय यादव का विद्यालय के प्रबन्धक राजेंद्र प्रसाद यादव ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर आदर व सम्मान किया। इसके साथ ही लव यादव का भी प्रबन्धक राजेंद्र प्रसाद यादव ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर आदर व सम्मान किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि टोंस रिऐलिटि के डाइरेक्टर अजय यादव ने साक्षी यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टैबलेट तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ लव यादव ने रिया यादव, प्रियांश यादव और हर्षित यादव को पाँच हज़ार एक सौ का चेक तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय के सभी मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत तथा सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अजय यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आर्शीवाद देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतरता से किये हुए कार्य का फल हमेशा सराहनीय रहता है और हमे ऊंचाइयों पर पहुंचता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)