U-20 वर्ग के बालक-बालिका पहलवान लेंगे हिस्सा, 30 अप्रैल को होगा पदक वितरण
आजमगढ़। जनपद के सभी प्रधानाचार्य, अखाड़ा संचालकों, कुश्ती प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि आजमगढ़ ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आजमगढ़ ओलंपिक स्पोर्ट्स कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 28 अप्रैल को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में अंडर-20 (U-20) वर्ग के बालक एवं बालिका पहलवान भाग लेंगे। बालकों के लिए फ्री स्टाइल भार वर्ग 35, 38, 41, 45, 50, 55, 60, 65, 71 और +71 किलोग्राम निर्धारित किए गए हैं, जबकि बालिकाओं के लिए 33, 36, 39, 42, 46, 50 और +50 किलोग्राम भार वर्ग तय किए गए हैं। खिलाड़ियों का वजन सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा, जबकि दोपहर 12:30 बजे से कुश्ती मुकाबले शुरू होंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि वजन में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता का पदक वितरण समारोह 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, आजमगढ़ द्वारा निभाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ के संयुक्त सचिव सत्यवान यादव से मोबाइल नंबर 9451512349 पर संपर्क किया जा सकता है।






