आजमगढ़: प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड 2026 में लहराया परचम

Youth India Times
By -
0





हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में शत-प्रतिशत परिणाम, टॉपर्स ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस टैंक, आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन को दशार्ता है। हाईस्कूल परीक्षा में अभय कुमार ने 600 में से 541 अंक (90.16%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रतीक्षा गुप्ता ने 539 अंक (89.83%) के साथ द्वितीय तथा अनमोल तिवारी ने 538 अंक (89.66%) पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मानसी यादव ने 533 अंक (88.83%) हासिल कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कृष्णा जायसवाल ने 500 में से 421 अंक (84.40%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगेश कुमार ने 394 अंक (78.08%) के साथ द्वितीय तथा अन्नया यादव ने 377 अंक (75.4%) पाकर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इसी तरह अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहें और विद्यालय के साथ-साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य ध्रुव चंद मौर्य ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों के लिए एक प्रेरणा है और छात्र भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। उप-प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार में इस उत्कृष्ट परिणाम को लेकर हर्ष का माहौल है और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)