मुस्कान गुप्ता ने 95.4% अंकों के साथ किया टॉप
10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान
आजमगढ़। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें सन शाइन स्कूल अबारी हरैया सठियांव का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस परीक्षा परिणाम में सन शाइन स्कूल के मेधावी छात्रा मुस्कान गुप्ता कुमार ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 95.4% प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त अवनेशा राय ने 94.2%. अंक के साथ द्वितीय, हर्ष मिश्रा ने 94.% अंक के साथ तृतीय एवं प्रशस्ति श्रीवास्तव ने 93.8% अंक पाकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य बच्चों के प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहें। विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन रामबदन यादव, और रामअवध यादव, बृजेश यादव प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्रा , को - ordinator श्रीमती मोहिनी शुक्ला और सभी अध्यापकगण आदि ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हे हार्दिक बधाई दी। बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्रा ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक गण के अथक परिश्रम, लगन एवं त्याग का प्रतिफल है। हमारी हार्दिक इच्छा है कि ये बच्चे नित नई ऊँचाइयो को स्पर्श करे और इनका भविष्य अत्यंत उज्ज्वल हो। संबोधन के अंत में उन्होने समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।






