आजमगढ़ : शिक्षाविद स्व. तपेश्वरी पाण्डेय की तृतीय पुण्यतिथि पर स्मृति सभा 1 मई को

Youth India Times
By -
0





सेवानिवृत्त शिक्षकों का ‘शिक्षक गौरव सम्मान’ कार्यक्रम, तमसा प्रेस सभागार में होगा आयोजन
आजमगढ़। उ.प्र. सीनियर बेसिक शिक्षा संघ के प्रांतीय संरक्षक, लेखक, मर्मज्ञ विधिवेता एवं विचारक स्वर्गीय तपेश्वरी पाण्डेय की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर 1 मई, शुक्रवार को एक स्मृति सभा एवं शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट स्थित तमसा प्रेस सभागार (ट्रेजरी ऑफिस के सामने) में आयोजित होगा। आयोजन में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा तथा स्व. पाण्डेय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री दयाराम यादव अध्यक्ष रामदुलार चौहान समस्त कार्यकारणी सहित स्वर्गीय तपेश्वरी पाण्डेय के सुपुत्र पंकज पांडेय ने सभी गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)