मंच पर फूट-फूट कर रोए कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद

Youth India Times
By -
0

 






कहा, भले ही मेरा मंत्री पद ले लो, लेकिन....
गोरखपुर। रविवार को महंत दिग्विजय नाथ पार्क में निषाद पार्टी का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज के आरक्षण मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. निषाद भावुक हो गए और उन्होंने निषाद समाज के संवैधानिक अधिकारों की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि आरक्षण समाज का अधिकार है और इसे हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने मंच से कहा, “मेरा मंत्री पद ले लो, पर मेरे समाज को आरक्षण दो”, यह कहते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। डॉ. संजय निषाद ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग से 9 प्रतिशत आरक्षण घटाकर मछुआरा (निषाद) समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल किया जाए। उनका कहना था कि इससे समाज को लंबे समय से झेलनी पड़ रही सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि समाज के हित में जरूरत पड़ी तो वह मंत्री पद छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)