आजमगढ़ : जीआरपी के चार पुलिसकर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Youth India Times
By -
0




रेलवे सुरक्षा, चोरी की घटनाओं के अनावरण और कर्तव्यनिष्ठ सेवा पर मिला प्रशस्ति पत्र

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन सहित चार पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने के लिए प्रदान किया गया। बताया गया कि रेलवे पुलिस अधीक्षक गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीआरपी के जवानों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया है, जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। सम्मानित होने वालों में जीआरपी थाना आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप, हेड कांस्टेबल नवीन यादव तथा कांस्टेबल दीपक यादव शामिल हैं। इन सभी ने रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं स्थानीय लोगों और रेलवे यात्रियों ने भी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ जवानों के कारण ही आमजन को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)