आजमगढ़ में डग्गामार वाहनों पर चला यातायात पुलिस का शिकंजा, 8 वाहन सीज

Youth India Times
By -
0

 









रानी की सराय थाने में निरुद्ध किए गए वाहन
आजमगढ़। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और नियमों का उल्लंघन कर संचालित डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम तोदी के नेतृत्व में निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल और उनकी टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित कुल आठ डग्गामार वाहनों को सीज किया गया। सभी वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना रानी की सराय के प्रांगण में निरुद्ध कर दिया गया। यातायात पुलिस का कहना है कि जनपद में डग्गामार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)