आजमगढ़ में अपराधियों पर सख्ती, 3 और शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित, अब तक 69 पर कार्रवाई

Youth India Times
By -
0

 







एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर डीएम ने दी मंजूरी
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए तीन लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति के बाद जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार की मंजूरी से तीन और शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उन लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इसी क्रम में तीन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त अथवा निलंबित किए गए। इसके साथ ही जनपद में अब तक कुल 69 शस्त्र लाइसेंस निरस्त या निलंबित किए जा चुके हैं। कार्रवाई के तहत मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन निवासी सुरेश दुबे का एसबीबीएल बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया गया है। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के पूराबालनारायण निवासी राकेश कुमार यादव का रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके अलावा सरायमीर थाना क्षेत्र के सड़वाहा निवासी आद्या चौहान का राइफल का लाइसेंस निलंबित किया गया है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन व्यक्तियों के पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)