आजमगढ़ : सपा विधायक की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार

Youth India Times
By -
0


फेसबुक पोस्ट के जरिए विधायक ने दी जानकारी

आजमगढ़। जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एच.एन. पटेल की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य वाहन से टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई। गाड़ी में विधायक स्वयं भी सवार थे, लेकिन सौभाग्य से वाहन में बैठे सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद विधायक एच.एन. पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर क्षतिग्रस्त वाहन की तस्वीर साझा करते हुए हादसे की जानकारी दी। उन्होंने शुभचिंतकों को संदेश देते हुए बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, हादसा कब, कहां और किन परिस्थितियों में हुआ—इस संबंध में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)