आजमगढ़ को यूपी 112 के तहत 13 नई पीआरवी वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज

Youth India Times
By -
0




11 चार पहिया व 2 दो पहिया पीआरवी वाहनों का हुआ आवंटन, अब 86 पीआरवी वाहन होंगे क्रियाशील

रिजर्व पुलिस लाइन्स में फ्लैग ऑफ, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यू0पी0 112 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ को नई पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहनों की सौगात मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद को 11 चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) तथा 02 दो पहिया पीआरवी वाहन (पल्सर) आवंटित किए गए हैं। यह आवंटन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा किया गया है। वर्तमान में जनपद आजमगढ़ में 57 चार पहिया एवं 16 दो पहिया पीआरवी वाहन क्रियाशील थे। नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब जनपद में कुल 68 चार पहिया एवं 18 दो पहिया पीआरवी वाहन सक्रिय हो जाएंगे, जिससे आपातकालीन सेवाओं की गति और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।मंगलवार को 03 फरवरी को रिजर्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में नवनियुक्त पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 11 चार पहिया एवं 2 दो पहिया पीआरवी वाहनों को उनके संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पीआरवी वाहनों के माध्यम से पुलिस सहायता, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सहायता एवं रात्रि सुरक्षा जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि आमजन को डायल 112 के जरिए किसी भी समय त्वरित सुरक्षा और मदद मिल सके। पीआरवी वाहनों का आवंटन इस प्रकार किया गया है—चार पहिया पीआरवी: कंधरापुर, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर, अहरौला, सरायमीर, देवगांव, बरदह, मेहनगर, तरवा एवं मेहनाजपुर थाना क्षेत्र। दो पहिया पीआरवी: सिधारी एवं बिलरियागंज थाना क्षेत्र।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)