आजमगढ़ : महिला की चेन छीनने के मामले में बिहार का अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

आरोपी के साथियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी पुलिस ने महिला के गले से चेन छीनने के अपराध में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के खगड़िया जिले का निवासी है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर 3 नवंबर को यह वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र मौर्य, निवासी पल्हनी थाना सिधारी, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर से निकलते समय गली के मोड़ पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर उनकी गले की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस पर मुकदमा द्वारा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त पिंकेश कुमार का नाम सामने आया, जिसकी तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, थाना सिधारी की टीम ने 16 नवंबर को रात करीब 00:15 बजे मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग मुसेपुर के पास से अभियुक्त पिंकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राम, निवासी एकनिया, थाना मानसी, जिला खगड़िया (बिहार), उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पिंकेश कुमार ने कबूल किया कि उसने अपने साथी राजकुमार उर्फ डिम्पल पुत्र शेखर, निवासी सेठवल थाना रानी की सराय के साथ मिलकर 3 नवंबर को महिला की चेन छीनी थी। उसने बताया कि उसका साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है और वह खुद भागने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)