लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेल्वा कुमारी जे, जो सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या थीं, को महानिदेशक एवं सचिव प्राविधिक शिक्षा नियुक्त किया गया है। समीर वर्मा, जो प्रतीक्षारत थे, उन्हें सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। प्रभु नारायण सिंह, जो प्रतीक्षारत थे, को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। मासूम अली सरवर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक, को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार, विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग और अपर महानिरीक्षक निबंधन, को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है। सुधीर कुमार, नगर आयुक्त कानपुर नगर, को विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग और अपर महानिरीक्षक निबंधन नियुक्त किया गया है।अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, को नगर आयुक्त कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। अंजुलता, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली बनाया गया है।




