आजमगढ़। जहानागंज थाना प्रभारी विवेक पांडेय को स्वास्थ्य कारणों से पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि विवेक पांडेय पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, जिसके चलते उन्हें आराम देने के लिए यह निर्णय लिया गया। वहीं, सर्विलांस में तैनात रहे अतुल को जहानागंज का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। अतुल के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी करने की उम्मीद है।
आजमगढ़: जहानागंज थाना प्रभारी बदले, विवेक पांडेय भेजे गए पुलिस लाइन
By -
Sunday, September 07, 2025
0
Tags:





