आज़मगढ़ : नदी जल सरंक्षण और पारिस्थितिकी पर 99 यू पी बटालियन के शिविर में हुई कार्यशाला

Youth India Times
By -
0

 



नदी जल के सरंक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के घटकों के विषय में विस्तार से बताया
आजमगढ़। नदी जल संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण विषय पर 99 यू पी बटालियन के कोयलसा शिविर के छठवें दिन कार्यशाला आयोजित की गईं। वन विभाग आज़मगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे, प्रखर त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा कैडेटों को नदी जल के सरंक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के घटकों के विषय मे विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर कैडेटों के साथ वन विभाग के पदाधिकारियों ने कोयलसा इंटर और डिग्री कॉलेज के परिसर में पौधरोपण किया।
इसके पूर्व पाँचवे दिन रविवार को कोयलसा इंटर कॉलेज के जंतु विज्ञान के प्रवक्ता कुँवर बलबीर ने कैडेटों को श्री अन्न यानी मोटे अनाज के प्रयोग से लाभ के विषय मे कैडेटों को व्याख्यान देते हुए इसे केवल लाभकारी ही नहीं अपितु आज के प्रचलित बड़े बड़े रोगों का समाधान बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)