29वें जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण, उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामना
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निवर्तमान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, गोरखपुर क्षेत्र, और संगठन मंत्री मोनू विश्वकर्मा के 29वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सरफुद्दीनपुर, स्थित विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पौधरोपण कर मोनू विश्वकर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, "पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करता है।" उन्होंने मोनू विश्वकर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा, "मोनू विश्वकर्मा अपनी मेहनत और समर्पण से पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में एक मजबूत स्तंभ हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी के बड़े नेता के रूप में स्थापित होंगे और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।"
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जयसवाल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष (लालगंज) सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य नवीन राय, आनंद गुप्ता, रामनिवास सिंह, रवि विश्वकर्मा, प्रधान दिलीप अस्थाना, दुर्ग विजय सिंह, शशांक सिंह, परितोष चंद्रहास राय, नरेंद्र सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, कृष्ण सिंह, युवराज, रजनीश विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, और शशिकांत विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




