अपने खेत में धान की रोपाई करती नजर आईं सपा सांसद

Youth India Times
By -
0

 







सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया वीडियो
जौनपुर। मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज रविवार को अपने गांव करखियांव में थीं। इस दौरान उन्होंने अपने खेत में जाकर धान की रोपाई की। प्रिया ने इस पल को अपने फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए साझा किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
प्रिया सरोज अपने परिवार के साथ वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र स्थित करखियांव गांव में रहती हैं। रविवार को अनुकूल मौसम का लाभ उठाते हुए वह अपने गांव में घूमने निकलीं और खेतों तक पहुंच गईं। वहां उन्होंने गांव की महिलाओं और अपनी सहेलियों के साथ धान की रोपाई की। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
लोगों ने सांसद को खेत में काम करते देख उनकी सादगी और जमीनी जुड़ाव की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने वीडियो को खूब शेयर किया और उन्हें एक सच्चा जनप्रतिनिधि बताया। प्रिया सरोज के इस कदम ने न केवल उनके क्षेत्र में, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)