भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से किए गए निष्कासित

Youth India Times
By -
0

 







सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का वीडियो वायरल होने पर हुई कारवाई
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रांतीय नेतृत्व ने वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।
25 मई को सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अमर किशोर कश्यप एक महिला कार्यकर्ता के साथ नजर आए थे। यह वीडियो 12 अप्रैल की रात का बताया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कश्यप ने सफाई दी थी कि वह एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आने पर सहारा दे रहे थे। महिला कार्यकर्ता ने भी इसे सही ठहराते हुए कश्यप को अपना भाई बताया और वीडियो को गलत तरीके से वायरल करने के खिलाफ मनकापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पार्टी नेतृत्व ने इस मामले में कश्यप से जवाब मांगा था, जिसका उन्होंने 28 मई को जवाब दिया। 7 मई को भाजपा जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने खुलकर नाराजगी जताई और कुछ ने बैठक का बहिष्कार भी किया। जिला प्रभारी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रांतीय नेतृत्व को सौंपी थी।
इसी के आधार पर बुधवार सुबह भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर कश्यप को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया। इस मामले की जांच मनकापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)