आजमगढ़। 11 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता पटना बिहार में आयोजित हो रही हैं। जिसके लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती के टीम कोच गोविंद कुमार यादव को नियुक्त किया गया।
गोविंद कुमार यादव मोहल्ला मूसेपुर निकट रेलवे स्टेशन आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ के निवासी इससे पूर्व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के कोच रह चुके हैं। गोविन्द यादव को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम कोच बनाए जाने पर आजमगढ़ के कुश्ती खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इनके इस उपलब्धि पर उतर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश कुमार उपाध्याय, आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव , उतर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख) जय प्रकाश यादव (उप क्रीड़ा अधिकारी), लालचंद यादव, ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान, राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल, बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय, प्रवीण कुमार यादव, रामवृक्ष यादव एवं नवीन कुमार यादव आदि ने बधाई दी और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने की उम्मीद जताई।