आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित U15, U17 और U23 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला कुश्ती टीम का चयन 5 मई 2025 को श्री सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा मुजफ्फरनगर में 19 से 21 मई तक आयोजित U17 पुरुष/महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
चयनित खिलाड़ी:
U17 बालक वर्ग: अवनीश यादव, इंद्रेश यादव, संदीप, शिवम यादव, अभय गुप्ता, अनुज यादव, आशीष राजकुमार यादव, देवेश कुमार यादव, सौरभ यादव, विकेश, संजय यादव।
U17 बालिका वर्ग: अंशू यादव, सारिका यादव, प्रीति यादव, सुगंधा पाल, अनु यादव, दीक्षा।
U15 बालक वर्ग: सुनील गौड़, विकास यादव, दुलारे सोनकर, राजन यादव, अमित यादव, रितेश यादव, विवेक चौहान, प्रियांशु, जय हिंद, आदित्य यादव, शिवम, हरि ओम, अनूप यादव।
U15 बालिका वर्ग: अंशिका यादव, तनु यादव, गौरी प्रजापति।
U23 पुरुष वर्ग: धर्मराज यादव, रितेश यादव, आयुष यादव, आकाश यादव, सौरभ यादव, अमरनाथ चौहान, दुर्गेश सिंह, सूरज यादव।
U23 महिला वर्ग: मधु विश्वकर्मा, अनुपमा, जया विश्वकर्मा, सेजल मौर्य।
चयन ट्रायल का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजमगढ़ के पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव और आनंद देव उपाध्याय, क्षेत्रीय अधिकारी सिराजुद्दीन, युगांत उपाध्याय, भैयालाल पहलवान, सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, रामफेर, अमरजीत यादव, गोविंद यादव, गोपाल यादव, विभा मौर्य, अभिषेक सहित कई कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।