आजमगढ़ : पुलिस चौकी के बगल में जमकर चले लाठी-डंडे

Youth India Times
By -
0

 









होटल मालिक ने ग्राहकों को दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा; FIR
आजमगढ़। आजमगढ़ के सिविल लाइन चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक काफी देर बाद लगी, जब लोग शोर मचाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में होटल संचालक एक व्यक्ति को मारते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
वीडियो में एक सिपाही पहुंचा जो युवक को छुड़ाने में लगा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम संसारपुर थाना बरहलगंज जिला गोरखपुर के रहने वाले विराट यादव रविवार को अपने कुछ लोगों के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल में भोजन करने गया था। सीट को लेकर होटल संचालक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। मामला इतना बढ़ा कि आसपास के होटल संचालक व दुकानदार जुट गए और लाठी-डंडा से भोजन करने आए लोगों की पिटाई शुरु कर दी। देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। शोर सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात एक दो सिपाही पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को होटल संचालकों से बचा सके। विराट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ भोजन करने के लिए सिविल लाइन स्थित होटल पर गया था। सीट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)