मेहंदी समारोह से लौट रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप

Youth India Times
By -
0

  







पिकअप में बंधक बना कर शर्मनाक घटना को दिया अंजाम
लखनऊ। लखनऊ के गोसाईंगंज के एक गांव में शनिवार रात मेहंदी समारोह में 13 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ आई थी। देर रात किशोरी घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने किशोरी को रोक लिया। विरोध करने पर पीड़िता को पिकअप में बंधक बना कर सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह से आरोपितों से छूटने के बाद पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। रविवार सुबह गोसाईंगंज कोतवाली में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता शनिवार रात एक परिचित के घर मेहंदी समारोह में गई थी। रात करीब दो बजे वह समारोह से निकल रही थी, तभी जौखण्डी निवासी मुस्ताक, एहसान व साहिल आ गए। जिन्होंने युवती का पीछा किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए किशोरी को पिकअप में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। घिनौनी करतूत के बाद आरोपितों ने किशोरी को मारपीट करते हुए भगा दिया। बदहवास हालत में घर लौटी बेटी को देख परिवार वाले घबरा गए। पूछताछ करने पर मुस्ताक, एहसान और साहिल के बारे में पता चला। किशोरी की मां ने गोसाईंगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई। जौखण्डी से मुस्ताक को एहसान और साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल चेकअप कराने के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)