फर्जी आईएएस ने मल्‍टीनेशनल कंपनी के अधिकारी की पत्‍नी के कपड़े फाड़े

Youth India Times
By -
0

 




कार में गंदी हरकत, 2 करोड रुपए ऐंठने का भी आरोप
लखनऊ। लखनऊ में मल्टीनेशनल कंपनी में तैनात एक अधिकारी की पत्नी ने फर्जी आईएएस और उसके परिवार के खिलाफ छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दंपती ने मुलाकात के बहाने सहारागंज मॉल के पास बुलाया और कार में बैठा लिया। कार में बैठने के बाद आरोपित फर्जी आईएएस गंदी हरकत करने लगा। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। हजरतगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दंपती के खिलाफ करीब 20 लोगों से दो करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा पहले भी दर्ज है।
कानपुर रोड निवासी महिला के पति मल्टीनेशनल कम्पनी में हैं। उनकी तैनाती विदेश में हैं। किटी पार्टी में महिला की मुलाकात इन्दिरानगर निवासी रश्मि सिंह से हुई। रश्मि ने पति अशोक को आईएएस बताया। कई बार अशोक सिंह ने भी महिला को फोन किया। रश्मि सिंह ने पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया। बताया कि अशोक सिंह के अनैतिक संबंध हैं। वह परिवार का ख्याल नहीं रखते। बेटी और बेटे का भविष्य भी अंधकार में है। उनकी फीस तक के लिए अशोक रुपये नहीं देता है। भावनात्मक बातें कर रश्मि सिंह ने महिला का भरोसा जीत लिया। टुकड़ों में कई बार रुपये भी लिए।
कार घूमाते हुए अशोक सिंह ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। विरोध पर अशोक ने पीड़िता को कई तमाचे जड़े। शिकायत करने पर परिवार को नुकसान की धमकी दी। आरोपित दोबारा से सहारागंज गेट पर पहुंचा। रश्मि और गरिमा के आने पर पीड़िता ने उन्हें भी आपबीती बताई। जिस पर मां-बेटी ने महिला को ही धमकाया। 26 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी।
पीड़िता के मुताबिक 15 अप्रैल को रश्मि ने कॉल कर मुलाकात के लिए सहारागंज बुलाया। महिला पहुंची तो रश्मि कार में अशोक और बेटी गरिमा के साथ बैठी नजर आई। महिला को भी कार में बैठा लिया। फिर बहाना बना कर मां-बेटी कार से उतर कर फूड कोर्ट चली गईं। वहीं, अशोक ने कार दौड़ा दी।
किटी पार्टी में शामिल होकर महिलाओं से दोस्ती करने वाली रश्मि, कथित आईएएस पति अशोक सिंह, उनकी बेटी और बेटे के खिलाफ इन्दिरानगर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपितों ने धोखाधड़ी कर करीब 20 महिलाओं से दो करोड़ रुपये लिए थे। इस मुकदमे की जांच चल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)