आजमगढ़ : अंडर 20 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपद आजमगढ़ की कुश्ती टीम चयनित

Youth India Times
By -
0




बाग़पत में आयोजित अंडर 20 पुरुष/ महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

खिलाड़ी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर नेशनल स्तर के प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करें-राजेंद्र प्रसाद यादव
आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित अंडर 20 पुरुष /महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला कुश्ती टीम का चयन 25 मार्च को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आयोजित बाग़पत जिले आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल में अंडर 20 पुरुष/ महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में दिनांक 05 से 07 अप्रैल तक प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती टीम में पुरुष वर्ग में विवेक यादव, मंगेश यादव, शिवम यादव, दुर्गविजय यादव, सागर यादव, भीम यादव, दुर्गेश यादव, सूरज यादव, अश्वनी सिंह एवं महिला वर्ग में सुगंधा पाल, सारिका यादव, प्रिया चौहान, कंचन, जया विश्वकर्मा खिलाड़ियो का चयन किया गया।
कुश्ती चयन ट्रायल का शुभारंभ राजेंद्र प्रसाद यादव (अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ आजमगढ़) एवं शम्भु नाथ यादव (पूर्व प्रमुख) के द्वारा किया गया और राजेंद्र प्रसाद यादव ने पहलवानों को शुभ कामनाएं देते हुएं कहा कि आजमगढ़ के खिलाड़ी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर नेशनल स्तर के प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करें और जिले का नाम प्रदेश एवं देश में ऊंचा करे।
इस अवसर जयप्रकाश यादव (उपक्रीड़ा अधिकारी) भैयालाल पहलवान, प्रेमचंद यादव, सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, गोविन्द, विमल, विभा मौर्य, अरविंद कुमार सुनील यादव, श्रीकांत यादव आदि कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)