पत्नी के गैंगरेप मामले में गवाह पति को जिंदा जलाया

Youth India Times
By -
0

 




पुलिस ने शेष बचे एक पैर और कुछ हड्डियों को पोस्टमार्टम को भेजा
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में पत्नी से गैंगरेप के मामले में गवाह पति को जिंदा जला दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की। मृतक के पिता ने पुत्रवधू से गैंगरेप करने वाले आरोपियों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जलने से शेष बचे एक पैर और कुछ हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के नहर के किनारे सोमवार की सुबह अधजला शव ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव का एक पैर ही बचा था और कुछ हड्डियां बची थी। सूचना पाकर बिछवां थाना प्रभारी अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चूंकि कस्बा निवासी मोहम्मद साजिद रात से ही गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मोहम्मद साजिद (40) के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
मृतक के पिता आशिक अली ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर निवासी पूर्व प्रधान भोला पुत्र इंद्रपाल व उसके पुत्रों से अपहरण, मारपीट, गैंगरेप का मामला न्यायालय में चल रहा है। भोला ने कई बार समझौता का दबाव बनाया। पीड़ित पिता ने कहा कि उसके पुत्र को प्रधान भोला यादव और उसके पुत्रों ने ही फोन करके खेत पर बुलाकर हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल से डीजल का डिब्बा और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। मामले के अनुसार मृतक की पत्नी के साथ एक साल पहले गैंगरेप किया गया था। परतापुर के पूर्व प्रधान भोला ने महिला को बहाने से घर बुलाया था। इसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चला। इसके बाद मो. साजिद महिला की तलाश करता रहा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस द्वारा भी उसकी मदद नहीं की गई। पांच माह बाद महिला को आरोपियों ने आंख पर पट्टी बांधकर गांव के बाहर छोड़ दिया। जिसके बाद महिला ने पूरी जानकारी अपने पति को बताई। महिला ने बताया था कि उसके साथ गैंगरेप किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)