सहेली की मोहब्बत में युवती ने चेंज करवा लिया जेंडर

Youth India Times
By -
0

लाखों खर्च कर शिवांगी से बन गई रानू, रचाई शादी

कन्नौज। कहते हैं कि प्रेम सभी बंधनों से परे है। ये किसी को भी हो सकता है। फिर चाहें लड़का लड़की से करे या फिर लड़की-लड़की से। ये ऐसा रोग है जिस पर परिजन और समाज की पहरेदारी भी पाबंदी नहीं लगा सकती। ऐसा ही एक मामला कन्नौज में आया है। यहां दो सहेलियों के बीच प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि एक ने लाखों रुपये खर्च पर अपना जेंडरचेंज कराकर पुरुष बन गई। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सात जन्मों के बंधन में बदल लिया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि यूथ इंडिया टाइम्स इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता है। मामला शहर स्थित मोहल्ला सरायमीरा के देविनटोला का है। यहां रहने वाले इंद्र गुप्ता के चार बच्चों में सबसे छोटी बेटी शिवांगी उर्फ रानू शुरू से ही लड़कों की तरह रहने की शौकीन है। पिता सरायमीरा में ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। शिवांगी भी पिता के साथ दुकान पर बैठती है। शिवांगी के मुताबिक, करीब चार साल पहले दुकान पर ज्योति नाम की एक युवती ज्वेलरी खरीदने आई। इस दौरान दोनों की जान पहचान हुई और दोस्ती हो गई। ज्योति ने शिवांगी के मकान में लेडीज पार्लर खोल लिया। अब दोनों में नजदीकियां और बढ़ने लगीं और दोस्ती प्यार में कब बदल गई किसी को पता तक नहीं चला। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके लिए शिवांगी ने पुरुष बनने का फैसला किया। अपना जेंडर बदलवाने के लिए उसने जानकारी जुटानी शुरू कर दी। उसने दिल्ली के एक अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की मदद से अपना जेंडरचेंज कराया। शिवांगी ने बताया कि उसके तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। एक अभी बाकी है। पिछले महीने नवंबर में ज्योती और शिवांगी ने शादी कर ली। परिजनों की सहमति मिलने के बाद दोनों एक समारोह में शादी के बंधन में बंधीं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिलेभर में चर्चा का विषय रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)