आजमगढ़: बेटे की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी

Youth India Times
By -
0
गांव से सटी नहर में शव मिलने से मचा कोहराम

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव से गुजरी नहर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गौरी गांव के लोग बुधवार की सुबह टहलने के लिए गांव से गुजरी नहर की तरफ गए। ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता हुआ देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान अतरौलिया थाना क्षेत्र के ऐदिलपुर गांव निवासी हरिराम (55) के रूप में की गई। हरिराज मजदूर था और मंगलवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह गौरी गांव में शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान हुई। घटना कैसे हुई यह किसी को ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र की शादी पहले ही हो चुकी है। मृतक अपने दूसरे पुत्र की भी शादी तय किया था। सात जून को बेटे की बरात जानी थी। बेटे के शादी पहले ही हरिराम की अर्थी उठ गई। जिसे लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक हरिराम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)