आजमगढ़: एमएलसी यशवंत सिंह की भाजपा में हुई वापसी

Youth India Times
By -
0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र

आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहब्बतपुर गाँव में ब्लॉक प्रमुख सरिता अरबिंद सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह का निलंबन वापस लेने का फैसला लिया वैसे ही सूचना पाकर कार्यकर्ता ख़ुशी से झूम उठे। एक दूसरे को बधाई देने का शिल्शिला की लहर दौड़ गयी।
भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के फैसले का स्वागत करते हुए ब्लॉक प्रमुख सरिता अरबिंद सिंह ने कहा कि पार्टी की इस फैसले से कार्यकर्ताओं का मनो बल बढ़ा है। इस निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता यशवंत सिंह को सुबह से ही बधाई देने का शिलशिला लगातार जारी है। ब्लॉक प्रमुख ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश का बहुत बहुत आभार जताया। और कहा कि इससे मुबारकपुर में ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा को संजीवनी मिली है। बधाई देने वालो में मुख्य रूप से सरिता अरबिन्द सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, अशोक पाण्डेय, देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार सिंह (मुन्ना समेंदा), जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल सिंह, दुर्गेश सिंह, शिव गोविन्द, रानू सिंह, प्रवीण यादव, अलोक पाण्डेय, लक्ष्मीकांत सिंह, संजय सिंह, अमित प्रज़ापति, सहजीवन सिंह, देवेंद्र तिवारी, मनेन्द्र सिंह, हरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)