पत्नी को लगी फैशन की हवा: पहनने लगी जींस-टॉप

Youth India Times
By -
0
विवाह के 10 साल बाद टूटने के कगार पर पहुंची शादी


आगरा। आगरा में शादी के 10 साल बाद पति अपनी पत्नी को गांव से अपने साथ रहने के लिए दिल्ली ले गया। वहां का माहौल देख पत्नी को भी ब्रांडेड जींस-टॉप और महंगे चश्मे पहनकर पार्कों में घूमने शौक लग गया। जानकारी पर पति ने विरोध किया। इससे घर में बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती की शादी 10 साल पहले खेरागढ़ के युवक के साथ हुई थी। उसने ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में सब ठीक चल रहा था। पति अपने छोटे भाई के साथ दिल्ली में करता है। काम ठीक चलने के बाद पांच साल पहले वह पत्नी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोप है कि पति उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता। देवर घर खर्च चलाता हैं। घर से कहीं घूमने चले जाओं तो झगड़ा करता है। पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी ने हमेशा साड़ी ही पहनती थी। जब से उसे दिल्ली लेकर गया। वहां का माहौल देखकर उसके तो तेवर ही बदल गए। जींस-टाॅप और ब्रांडेड चश्मे पहनने का शौक लग गया। आरोप लगाया कि घर काम पर जाते ही पत्नी पार्कों में घूमने निकल जाती है। अकेले जाने की मना करने पर झगड़ा करती है। वह कपड़ों पर इतना खर्चा नहीं कर सकता। काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। मगर, बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दी गई है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा सिंह ने बताया कि शनिवार को 99 जोड़ो को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। 9 मामलों में समझौता हो गया। 5 में एफआईआर के आदेश दे दिए। इनके अलावा सभी को अगली तारीख दे दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)