नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम का आयोजन रानीपुर एवं राजीव गांधी महिला पी.जी. कालेज में सम्पन्न हुआ

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम का आयोजन रानीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलिगढ़ में पलिगढ़ चट्टी से पलिगढ़ जूनियर हाई स्कूल 500 मीटर बालिका दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी बंदना गौतम प्रशिक्षक ने दिखाकर रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान सलोनी यादव तथा तृतीय स्थान बिंदु पाल ने प्राप्त किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर प्रभुनाथ ने अपने उद्धबोधन में कहा कि जब तक देश की नारी शक्ति सशक्त नहीं होगी तब तक राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। श्रीमती विमला ने कहा की आज महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं अंतरिक्ष से लेकर फाइटर जेड विमान और देश की सरहद पर रक्षा में भी हिस्सा ले रहीं हैं। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तिवारी ने अपने उदबोधन में कहा कि नारी अपने शिक्षा और कला के जरिए समाज को नई दिशा देने का भी कार्य कर रही हैं इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति, विमल यादव, ज्ञांती देनी, सुनीता आदि लोग का सहयोग रहा। इसके अलावा माई भारत विकसित भारत नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज परदहा मे किया गया। जिसमें कॉलेज के विभिन्न छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नारी शक्ति फिटनेस दौड़ को कॉलेज की रुकईया मैम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ मे कुमारी पिंकी प्रथम, प्रतिभांजलि द्वितीय एवं कविता चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरित ऊषा मैम, श्रद्धा मैम, प्राचार्या डॉ हुमा मैम एवं सोनू सर आदि द्वारा किया गया। ततपश्चात अवनीश पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)