आजमगढ़: दबंग प्रधानपति ने निर्माणाधीन दीवाल को गिराया

Youth India Times
By -
0
विरोध करने पर पूरे परिवार को मारपीट कर किया घायल

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी एक पीड़ित का आरोप है कि गांव के प्रधानपति अपने दल बल के साथ उनके जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे है विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला कर दिया और निर्माणधीन दीवार को भी गिरा दिया है। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल, महराजगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी श्रीराम यादव पुत्र स्व. हरिनाम का आरोप है कि उन्होंने अपने घर के सामने गाटा संख्या 104 में 21 कड़ी जमीन लिया। जमीन के चारों तरफ कैटीले तार, पिलर व दीवाल से घिरा हुआ था। सितंबर 2023 में उसकी गाटा संख्या में विजय प्रताप मौर्या, हीरालाल मौर्य पुत्र गण रामविचारक मौर्य ने पीछे की भूमि का बैनामा कराया और मेरे बैनामे की भूमि को पुनः बैनामा करते हुए 4 मीटर का अलग-अलग दोनों भाईयों ने रास्ता दिखा दिया। जब मुझे जानकारी हुई तो दीवानी न्यायालय आजमगढ़ में वाद दायर कर दिया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सगड़ी के यहां अपने भूमिधरी के पत्थर रखने हेतु वाद दायर किया। जिसका 19 मार्च को पत्थर रखने हेतु आदेश आ गया लेकिन विपक्षी न्यायालय के आदेश के निर्णय के क्रम में पुन तजबिसानी दे दिया। आरोप है कि 29 मार्च की दोपहर करीब एक बजे प्रधानपति विजय मौर्य आदि ने पूरे दल-बल के साथ हमला कर दिया। उस समय मैं अपने पुत्र स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राहुल कांत यादव के साथ चाय पी रहा था। पूर्व नियोजित ढ़ग से विजय प्रताप मौर्य, हीरालाल मौर्य, प्रांजल मौर्य पुत्र हीरालाल, रेनू देवी पत्नी हीरालाल, वर्तमान प्रधान गीता मौर्य आदि ने घर में घुसकर महिलाओं को बुरी तरह मारा-पीटा। मेरी बहु के साथ बतमीजी कर उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। विरोध करने पर पुत्र मनोजकांत, राहुलकांत यादव व वरूणकांत को लाठी-डंडों से मार-पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने भूमिधरी और बैनामाशुदा जमीन पर खड़ी दीवाल को गिरा दिया। और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष महराजगंज से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)