फूलन के बाद महिमा हो सकती हैं सपा की महिला उम्मीदवार... मिर्जापुर में अटकले हुई तेज!

Youth India Times
By -
0


मिर्जापुर। 18वीं लोकसभा का रणभेदी बिगुल जल्द ही बजने वाला है। चुनावी प्रबंध को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुट गया है। वर्तमान सांसद अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल इस बार फिर मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। हालांकि इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने अभी यहां किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी भी इस बार सपा महिला नेत्री महिमा मिश्रा को यहां से उम्मीदवार बना सकती है।
इस सीट के चुनावी परिणाम पर नजर डालें तो अब तक यहां कोई भी तीसरी बार सांसद नहीं बन सका है। अनुप्रिया पटेल दो बार से लगातार सांसद चुनी गई है। उनसे पहले दस्यु सुंदरी फूलन देवी, अजीम इमाम, उमाकांत मिश्रा व वीरेंद्र सिंह दो बार चुनाव जीत चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी के बाद किसी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया है। इस बार महिला उम्मीदवार महिमा मिश्रा को उतार कर अनुप्रिया पटेल की हैट्रिक रोकने की तैयारी में है।
मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र में 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 25 लाख आबादी है। जिसमें पिछड़े और सामान्य वर्ग से 18 लाख व अनुसूचित जाति और जनजाति के 7 लाख आबादी है। वर्ष 2009 के बाद हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी जीत नहीं कर सकी है। लेकिन इस बार इस सीट पर साइकिल दौड़ने के लिए पूरी जोर लगा रही है। राजनैतिक प्रेक्षकों का मानना है कि राम लहर के रथ पर सवार एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार अपना दल की अनुप्रिया पटेल को तीसरी बार चुनाव जीतने से रोकने के लिए सपा किसी महिला उम्मीदवार पर दांव खेल सकती है। क्योंकि पहली बार जब फूलन देवी को समाजवादी पार्टी ने यहां से प्रत्याशी बनाया था तो उन्होंने जीत दर्ज कर सभी को अचंभित कर दिया था। ऐसे में समाजसेवी महिमा मिश्रा की दावेदारी प्रबल होती जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)