आजमगढ़: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ की कुश्ती टीम चयनित

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित U 15 वर्ष और U 20 वर्ष बालक एवम बालिका जिला कुश्ती टीम का चयन 18-03-2024 को श्री सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आयोजित गोंडा जिले के नंदिनी नगर महाविद्यालय में राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में दिनांक 21 से 22 मार्च 2024 तक प्रतिभाग करेंगे। जिला कुश्ती U15 टीम में प्रियांशु ,विकास सिंह, दिव्यांशु, सुरदीप सैनी, अमन यादव ,हिमांशु यादव ,प्रिंस यादव, नितेश यादव ,राजन ,जय हिंद, कृष्ण यादव ,शिवम यादव ,संजय यादव, प्रिया यादव, अंशु यादव, खुशबू ,प्रीति यादव, साक्षी यादव एवम U20 टीम में विवेक यादव रितेश यादव ,अभिषेक यादव, कृष्ण यादव ,भीम यादव ,अस्वनी सिंह, हरिओम ,दुर्गेश ,सूरज यादव, राज रोशन ,अंकित यादव, सत्यम यादव, प्रिया चौहान ,सोनम यादव, श्वेता यादव, सेजल मौर्य, जय विश्वकर्माखिलाड़ियो का चयन किया गया। कुश्ती चयन ट्रायल का शुभारंभ श्री आनंद देव उपाध्याय (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सत्यवान यादव, भैयालाल पहलवान,गोविन्द यादव, गोपाल यादव,विमल ,अशोक, अंकित , हरिपाल आदि कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)