विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर जनपद के प्रथम आगमन पर गुड्डू जमाली का नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर जनपद के प्रथम आगमन पर विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली का नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के नि.जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और लोकसभा लालगंज सपा प्रत्याशी घोषित होने पर दरोगा प्रसाद सरोज का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि गुड्डू जमाली को एमएलसी चुने जाने पर व दरोगा प्रसाद सरोज को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी को मजबूती मिली है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव राधेश्याम सैनी का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से तंग आकर जनता पीडीए की सरकार बनाने जा रही है। जिससे संविधान व लोकतंत्र की रक्षा हो सके। विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नफरत का बीज बो कर जनता के हक और अधिकार पर डाका डालने का काम कर रही है। देश में भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलित, पिछड़े, महिला, अल्पसंख्यक, मुसलमानों व शोषित, पीड़ितों, वंचितों की घोर विरोधी है। ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है जिससे मानव मात्र का कल्याण हो सके और जनता को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा की जिस विश्वास से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझ पर जिम्मेदारी दी है उसे मैं सूद सहित वापस वापस करने का प्रयास करूंगा और पार्टी को आजमगढ़ में ही नहीं पूरे पूर्वांचल में मजबूत कर जीत दिलाने का काम करूंगा। इसी क्रम में फूलपुर पवई विधानसभा के पूर्व विधायक- श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि शाह आलम गुड्डू जमाली को विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर पार्टी को मजबूती मिली है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी, प्रदेश सचिव-कमला प्रदास यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म, जाति, मजहब के नाम पर राजनीति कर रही है ऐसी सरकार को प्रदेश और देश से उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है। इसी क्रम में लोकसभा क्षेत्र-लालगंज के प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव पर भरोसा जताया और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। इसी क्रम में विधायक- डॉ संग्राम यादव ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी ही पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती है। भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों का काम कर रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी में ही दलित, शोषित, पीड़ित, वंचितों का उत्थान हो सकेगा। इसी क्रम में विधायक गोपालपुर नफीस अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा सामाजिक न्याय कि बात नहीं करना चाहती है भाजपा सरकार- छात्र, नौजवानों, बेरोजगारों, किसानों, असहायों के साथ अन्याय कर रही है जिससे जनता को न्याय नहीं मिल रहा है और जनता दर-दर की ठोकरे खा रही हैं। ऐसी जन विरोधी भाजपा सरकार को जल्द से जल्द उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है। इस स्वागत समारोह के अवसर पर विधायक- अखिलेश यादव, पूजा सरोज,पूर्व मंत्री- विद्या चौधरी, पूर्व एमएलसी राकेश कुमार यादव ‘गुड्डू’, विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, डॉ हरिराम सिंह यादव, राजनरायन यादव,राम आसरे चौहान, अशोक यादव ‘भोला’, वसिमुद्दीन अहमद, डॉ धनराज यादव, इं.लालचंद यादव, देवनाथ साहु, रामानुज सिंह, अमीर अहमद, जोरार खान, अलीम खान, सुरेंद्र बहादुर यादव, राजेश यादव, कुनाल मौर्य, दुर्गेश यादव, निखिल यादव, बबिता चौहान, सुनीता सिंह, सना परवीन, राधेश्याम भारती, चंद्र शेखर यादव गुल्लू, भानुमति सरोज, कमलेश यादव गायक, आशिर्वाद यादव, इस्लाम नट गामा पहलवान आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।