लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Youth India Times
By -
0
एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

लखनऊ। यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। आईएएस चौत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।
तबादलों के इस क्रम में आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया। पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं।
list-
IAS रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने,
IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बने,
IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे,
IAS बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने,
IAS रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने,
IAS विमल दुबे मंडलायुक्त अलीगढ़ बने,
IAS चैत्रा वी मंडलायुक्त झांसी बनाई गईं,
IAS मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा,
IAS पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं,
IAS बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए,
IAS आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने,
IAS रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने,
IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बने,

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)