आजमगढ़: अपहरण के बाद छात्रा के साथ गैंगरेप

Youth India Times
By -
0
सात घंटे तक अभियुक्तों के चंगुल में थी पीड़िता, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। लोक लाज के चलते परिजन पहले तो शांत रह गए। वहीं शनिवार को परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। घटना बुधवार को हुई है। थाने पर दी तहरीर के अनुसार 14 वर्षीया किशोरी बुधवार को घर से खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे अगवा कर ले गए और एक निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद अस्त-व्यस्त हाल में किशोरी को छोड़ कर दोनों मौके से फरार हो गए। काफी देर होने पर परिजन किशोरी को खोज रहे थे। काफी देर बार किशोरी अस्त-व्यस्त हाल में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। तीनों आरोपी दबंग किस्म के हैं। उनकी दबंगई के डर से व लोक लाज के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दिया। घटना के तीन दिन बाद शनिवार को परिजन थाने पर पहुंचे और गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। नामजद किए गए आरोपियों में गोविंदा व अरून शामिल हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार पाल ने बताया कि बुधवार को किशोरी खेत गई थी, उसी दौरान उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़िता ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे अरून और गोविंदा ने उसे अगवा किया और शाम चार बजे तक अपने यहां रोक कर रखा। इसके साथ दोनों ने दरिंदगी की। सात घंटे बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। एएसपी ग्रामीण, आजमगढ़ चिराग जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है। वहीं नामजद किए गये आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)