आजमगढ़: जंगली सुअर का हमला, एक की मौत, चार गंभीर

Youth India Times
By -
0
पुलिस और वन विभाग की टीम सुअर को रेक्यू करने में जुटी

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती इलाके में एक जंगली सुअर ने बस्ती के लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले जहां एक लोग की मौत हो गयी, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम सुअर को रेस्क्यू करने में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में आज सुबह करीब 10 बजे जंगली सुअर ने करीब 6 लोगों पर हमला बोल घायल कर दिया। इस हमले में बंगाली राम उम्र 58 वर्ष की मौत हो गयी। सुअर द्वारा उसके गले में काट लिया गया था जिससे काफी खून बहनने से उसकी मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली राम, श्यामदेव को प्राइवेट व कीरत और सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल गुलशन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जंगली सुअर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सूअर का रेस्क्यू करने में जुट गई है। जल्द ही उसका रेस्क्यू कर लिया जाएगा। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)