आजमगढ़: मार्ग दुर्घटना में मजदूर की हुई मौत

Youth India Times
By -
0
ट्रैक्टर से उतर कर सड़क पार करते समय हुआ हादसा
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना के मार्टीनगंज मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुबारकपुर थाना के फखरुद्दीनपुर निवासी 27 वर्षीय अरुण बनवासी की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने विधिक कार्रवाई में की।
अरुण बनवासी ठेकमा बिजौली स्थित त्रिमूर्ति ईं-भट्ठे पर मजूदरी का कार्य करते थे। रात को वह ट्रैक्टर से ईंट गिराने के लिए कुछ मजदूरों के साथ गए थे। बेलऊ गांव में ईंट गिराकर लौटते समय गंभीरपुर- मार्टीनगंज रोड पर सुनील के भट्ठा के पास ट्रैक्टर से उतरकर सड़क पार करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र, तीन वर्षीय नातिन हैं। पत्नी ललिता सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता पप्पू बनवासी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)